Showing posts with label राजस्थानी. Show all posts
Showing posts with label राजस्थानी. Show all posts

Friday, October 2, 2009

बतकही में स्वागत!

                      हिन्दी खड़ी बोली के साथ-साथ अन्य सहयोगी बोलियों यथा अवधी, भोजपुरी, मगही, बुन्देली,बघेली आदि के लिये के साझा मंच देने के उद्देश्य से इस चिट्ठे को प्रारम्भ किया जा रहा है। मेरा मानना है कि इससे हिन्दी की बोलियों, उपबोलियों के बीच संवाद की स्थिति उत्पन्न होगी तथा वे एक दूसरे के समीप आयेंगी और एक दूसरे से संस्कार ग्रहण करके समृद्ध होंगी। खड़ी बोली से इतर बोलियों के रचनाकारों से अपेक्षा होगी कि वे अत्यन्त देशज शब्दों के हिन्दी समानर्थक शब्द भी पाद टिप्पणी के रूप में दे दिया करें जिससे सभी सदस्य रचनाओं या वार्ता का आनन्द ले सकें। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी रचनायें, विचार, वार्ता इस इस मंच पर प्रकाशन हेतु इस पते पर भेजें- amitabh.ald@gmail.com। 
                    रचना या वार्ता हेतु विषय वस्तु का कोई विशेष प्रतिबन्ध नहीं है। वयस्क एवं अन्यवर्जित विषयों को छोड़ कर किसी भी विषय पर वार्ता की जा सकती है। राजनीति (इसके निम्न अर्थों में) से भी यथासंभव दूरी रखने का प्रयत्न होगा अतः ऐसी वार्ता या रचना को रोका जा सकता है जिससे व्यर्थ विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना हो। क्योंकि हमारा उद्देश्य भाषा का विकास है विवादों का नहीं। अन्त में पुनः एक बार आपका सबका स्वागत है इस मंच पर।
सादर 
अमिताभ